Potato Men of Bihar
सन 2014 की वो यादगार यात्रा राजेंद्र यादव एवं राजेंद्र मंडल जी कभी नहीं भूल पाते। यादव साहब सुपौल के राघोपुर से और मंडल जी कटिहार से। बिहार के दो अलग अलग भू भाग से। मगर दोनो पहुंचे थे पटना के आवासीय किसान प्रशिक्षण केंद्र Bameti जहां आने के बाद विभिन्न जिलों से आए किसानों के साथ रहने का मौका मिला और ये सभी आपस में न सिर्फ अपनी किसानी की बातों को एक दूसरे के साथ शेयर किया बल्कि Bameti के वैज्ञानिकों से प्राप्त शिक्षा
से अपने पूर्व ज्ञान को और भी परिष्कृत करने का मौका मिला खासकर आलू के बीज बनाने की विधि सबसे दुरूह जानकारों में से एक थी जिसके बारे में न सिर्फ इन्होंने जाना बल्कि वापस जाकर इसका प्रयोग अपने खेतों में करके उन्नत बीज बनाने की मिशाल कायम की और पांच एक उच्च स्तर का व्यापार कर पा रहे हैं। Bameti द्वारा आलू अनुसंधान केंद्र पटना का भ्रमण कराया गया और फील्ड विजिट भी कराए गए जिससे किसानों को अपनी आंखों से पौधों के हर रंग रूप हर स्टेज के बारे में जानने का मौका मिला। आलू के बीज से दोस्ती के नए पौधे का जन्म हुआ जो आजतक अक्षय भंडार की तरह अक्षुण्ण है।
श्री राजेंद्र यादव जी जिनका मोबाइल नंबर 97093 14912 है वे राघोपुर सुपौल जिला में 8 एकड़ में आम के बगीचे में आलू का खेती किए हैं । दो आम के पौधे के बीच में इन्होंने दूरी 50 फीट की रखी है ताकि बीच के स्थान पर आलू की खेती की जा सके। आम का कुल रकबा 40 एकड़ का है। आम की बात अभी किनारे रखते हैं क्योंकि माहौल अभी आलू का है। आलू और टमाटर जैसी सब्जियां आज जन जन के थाली की सामान्य तरकारी हो गई है। अगर ये कहा जाय की कभी ये सिर्फ राजा महाराजवों की थाली की शान होती थी तो शायद लोग विश्वास न करें। मगर सच तो सच है। आलू अपने देश की नहीं बल्कि दक्षिणी अमेरिका की सब्जी है जिसे पुर्तगाल मर्चेंट के द्वारा भारत में लायी गई। फिर अंग्रेजों ने इसके निर्यात से पैसा कमाने के दृष्टिकोण से और अपने खाने के लिए भी इसकी उपज को बढ़ावा दिया। धीरे धीरे आलू हमारी मिट्टी में रच बस गई। श्री राजेंद्र यादव, सुपौल द्वारा बताया गया कि पूरे भारत में सात आलू के अनुसंधान केंद्र हैं जिनमें से पटना में भी एक है पटना के आलू अनुसंधान केंद्र में 25 से 30 वैरायटी के आलू रखते हैं जिसमें मुख्यता उजला और लाल वैरायटी होता है उजला वैरायटी में पुखराज और ज्योति नाम के आलू आते हैं और लाल आलू अंतर्गत लालिमा और सुंदरी आलू को उपजाया जाता है जिसकी काफी डिमांड होती है। श्री राजेंद्र यादव जी द्वारा बामेती में 2014 में आकर पटना में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया जिसके बाद उनमें आलू के प्रति एक समर्पण का भाव पैदा हुआ और वह शिमला के कुफरी में भी जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने लगे। इतनी जानकारी प्राप्त करने के बाद गांव आकर उन्होंने आलू के बीज तैयार करने शुरू किए और उसके लिए वह बताते हैं कि एक आलू के दो फांक करके लगाते हैं और लगाने से पहले आलू को बोरिक एसिड से धोते हैं । बोरिक एसिड फफूंदी नाशक के तौर पर काम करता है। आलू में मुख्यता पाला या झुलसा बीमारी होती है हालांकि पिछले बरस से यह बीमारी उनके खेतों में नहीं देखी जा रही है। आलू के बीमारी के रोकथाम के लिए दो ही ग्रुप की दवा होती है जिसमें से एक को स्पर्शीय है और दूसरे को अंतर्वाह ( contact and systemic fungicide) कहते हैं। इनके पास आलू के सभी स्टेज के बीज होते हैं जिसमें आधार वन, आधार टू, और प्रमाणित बीज शामिल हैं। आलू का उत्पादन करने के उपरांत त्रिवेणीगंज प्रतापगंज सुपौल में अवस्थित कोल्ड स्टोरेज में रख दिया जाता है। एक मौसम या सीजन मार्च से अक्टूबर तक के लिए कोल्ड स्टोरेज वाले ₹270 क्विंटल के भाव से आलू रखते हैं। 1 एकड़ जमीन में लगभग 10 पैकेट्स आलू के बीज लगते हैं और एक पैकेट में 50 किलोग्राम बीज होता है। हल्दीराम कंपनी के तरफ से सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज में श्री प्रभात रंजन जी किसानों के बीच में आलू के किस्म का वितरण करते हैं और उनसे उपज को खरीद लेते हैं। प्रभात रंजन जी का मोबाइल नंबर 97712 47012 है। सुपौल के ही एक व्यापारी श्री हीरा चौधरी हैं जो हल्दीराम के आलू का सप्लाई कर आते हैं और किसानों के बीच में वितरित करके उसकी खेती कर आते हैं।
श्री राजेंद्र जी के ही मित्र कटिहार के श्री राजेंद्र मंडल जी हैं जो सिर्फ लाल आलू की खेती करते हैं उनका मोबाइल नंबर 99 316 38443 है। श्री राजेंद्र मंडल जी द्वारा Holland वाली भूटानी वैरायटी "desree" का बीज मंगाया जाता है और उसकी खेती की जाती है उनके द्वारा चिप्सोना आलू का भी खेती किया जाता है जो ऐसा किस्म है जिससे चिप्स, पेप्सिको कंपनी के द्वारा बनाया जाता है। उसके लिए पेप्सिको कंपनी द्वारा चिप्सोना आलू के बीज किसानों से एग्रीमेंट करने के उपरांत दिया जाता है और ₹10 प्रति किलो की दर से उपजे हुए आलू को खरीद ली जाती है। पेप्सिको कंपनी के द्वारा 30 रुपैया किलो की दर से चिप्सोना आलू के बीज बांटे जाते हैं और 10 रुपैया प्रति किलो की दर से उपज को खरीदा जाता है। एक एकड़ में लगभग 500 किलो के बीज लगाए जाते हैं जिसकी कीमत हुई 5000 x 30 =150000 यानी की एक लाख पचास हजार रुपैया। प्रति एकड़ उपज 120 क्विंटल की होती है यानी की 120000 किलो जिसकी खरीदगी पेप्सिको द्वारा 120000 x 10 = 1200000 यानी की 12 लाख में की जाती है। दस बीस हजार रुपैया के खाद और पेस्टीसाइड आदि में खर्च हो जाते हैं। श्री राजेंद्र मंडल के द्वारा 30 से 40 और किसानों को भी पेप्सिको से जोड़ा गया है और एक प्रकार से वे PepsiCo के रिलायबल वेंडर बन चुके हैं। पेप्सिको कंपनी द्वारा उत्पाद की शुद्धता पर इनके माध्यम से निगरानी रखी जाती है ताकि किसान चिप्सोना आलू के साथ अन्य आलू के किस्मों को न मिला दें जैसे की दूध के साथ पानी को मिलाने की बात होती है। चिप्सोना आलू के मर्म को भी समझना आवश्यक है। आलू में सामान्यतः 80 प्रतिशत पानी होता है और 20 प्रतिशत dry matter। चिप्सोना आलू में dry matter ज्यादा होता है यानि की 21 से 25 प्रतिशत तक। जितना अधिक आलू में पानी की मात्रा कम होगी उसे fry करने में तेल उतना कम सोखेगा। ये जानकारी दे दूं की चिप्सोना वैरायटी central Potato Research Institute Kufri Shimla की industrial variety है मगर कंपनी की इसपर मोनोपॉली है। बताया जाता है की आलू को कोल्ड स्टोरेज में जितना कम टेंपरेचर पर रखा जाएगा उतना उसका moisture, starch और glucose बढ़ता जाता है क्योंकि उसके ग्रोथ को retard करने के लिए जो केमिकल दी जाती है वह suger की मात्रा को कम कर देता है। चिप्सोना को relatively higher temperatures पर कंपनियां रखवाती हैं ताकि उसमे moisture घटता रहे। चिप्सोना को काटने पर उसके अंदर का भाग बिल्कुल सफेद होता है जो इसे अन्य आलू से अलग करती है।साथ ही यह ज्यादा दानेदार भी होता है जिसके चलते crispy होता है। श्री मंडल के द्वारा साल 1986 में भूटान का भी भ्रमण किया गया था। आलू के किस्म की खोज में। वहां से लाल आलू के प्रति इनका लगाव हुआ था। लाल आलू के दो किस्मों क्रमशः हॉलैंड वाला Desiree और Yusi kaap इनको काफी भाता है जिसे आज भी ये लगा रहे हैं। ये दोनो किस्में भूटान के फंशलिंग जयनगर बॉर्डर से महज एक किलोमीटर के अंदर अवस्थित भूटानी मार्केट से लाते हैं। अब भूटान की सरकार द्वारा इसका ऑक्शन कर रेट तय कर दी जाती है और भारत के किसान बिहार के कटिहार एवं बंगाल के जलपाईगुड़ी जिला के किसान उसे खरीद कर अपने खेतों में उपजाते हैं। विदित हो की भूटान में आलू की खेती फरवरी/मार्च में बीज डालकर सितंबर में उपज निकाली जाती है जबकि भारत में इसे नवंबर में लगाया जात है और फरवरी से मार्च में निकाल लिया जाता है। यानी की भारत के हिसाब से भूटान में खरीफ मौसम में आलू लगाए जाता है जबकि भारत में रबी के मौसम में। इस मौसमी ताल मेल के चलते वहां से बीज मंगाकर नवंबर में यहां लगाना आसान हो जाता है। थोड़ी सावधानी यह रखनी पड़ती है की अगर समय पर नहीं पहुंचे तो आलू के दाम बढ़ जाते हैं। नवंबर और दिसंबर आलू के दाम का पीक सीजन होता है। आलू के खेतों की धारियों/ मेड़ों की कतारों के बीच की दूरी 26 इंच चिप्सोना में और 22 से 24 इंच अन्य किस्मों में रखी जाती है।आगे पीछे दो aalo ke पौधों के बीच की दूरी 6 इंच रखी जाती है। दूरी से आलू का बड़ा बड़ा आकार प्राप्त होता है। 2020 में कृषि विभाग के एक प्रदर्शनी में इन्होंने जो आलू भेजे थे उसका वजन 700 ग्राम का था। अपने पूरे 15 एकड़ की जमीन में से लगभग 3 एकड़ पेप्सिको के चिप्सोना और 4-4 एकड़ में भूटान का ओसीका और हॉलैंड के लाल किस्मों की वैरायटी लगाते हैं जिसका बंपर उत्पादन होता है। चिप्सोना 120 क्विंटल प्रति एकड़, yusi Kaap 160 क्विंटल प्रति एकड़ और हॉलैंड वाला Desiree भी लगभग 150 क्विंटल प्रति एकड़ का उत्पादन देता है। नवंबर में आलू लगाना शुरू कर देते हैं और मार्च में काट लेते हैं। फिर सारा उत्पाद पास के छह से सात कोल्ड स्टोरेज में 175 रुपैया प्रति season ( March to October) तक रख देते हैं। फिर घर बैठे जैसे जैसे व्यापारियों के फोन इनके मोबाइल पर आते हैं ये बेचते रहते हैं। अभी बाजार गर्म है। हमने पटना जाकर पूछा तो पता चला की आलू अभी 170 रुपैया पसेरी है यानि की 35 रुपैया किलो हुआ। एक माह पहले महज 12 रुपैया किलो हमने खरीदा था। उतार चढ़ाव के इस अर्थशास्त्र को समझना आवश्यक है। कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू से ही ये अक्टूवर महीने से बीज बनाना शुरू कर देते हैं जिसकी प्रक्रिया एक माह की है और फिर ये किसानों के बीच बेच देते हैं। दोनो राजेंद्र श्री के द्वारा ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसे सिंचाई के प्रयोग अपने खेतों में किए गए हैं। खेतों में बुवाई के लिए प्लांटर मशीन का प्रयोग किया जाता है। चलते चलते यह भी बता दें की धूपगुरी बंगाल का एक हाट बाजार भी है जो न्यू जलपाईगुड़ी जिले में है। कहते हैं भारत का यह सबसे बड़ा हाट बाजार है और इसी स्थान पर पेप्सिको कंपनी द्वारा चिप्स बनाए जाते हैं जहां से दुनिया भर के लोगों को चिप्स प्राप्त होता है।
इसी बीच एक और आलु के किरदार से मुलाकात हो गई। वैशाली के लालगंज के पास नामीडीह गांव के रहने वाले हैं। गांव हाजीपुर से वैशाली स्तूप जानेवाली मुख्य सड़क के ही किनारे है। तीन आलू की किस्मों का उत्पादन इन्होंने किया है लाल, उजला और बैगनी। राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजे गए हैं।
श्री राजेंद्र यादव जी के द्वारा एक महत्वपूर्ण सूचना यह भी दी गई कि पहले सरकार द्वारा 2018 तक आलू के बीज दिए जाते थे लेकिन उसके बाद यह स्कीम बंद कर दिया गया। तब से लेकर किसान अपने बाल बूते दूर दूर तक के मार्केट में जाकर आलू के बीज की खोज करते रहते हैं।
Bameti से प्राप्त एक जैसे प्रशिक्षण के वावजूद दोनो किसानों ने घर आकर आलू के अलग अलग रंगों से नाता जोड़ा। जहां राजेंद्र यादव जी आलू के उजले किस्म को लेकर चले श्री राजेंद्र मंडल जी लाल को। आलू के इन रंगों के साथ अपनी मिहनत के पसीने को मिलाकर कृषि क्षेत्र में एक नए उद्यमिता को जन्म दिया जिसने क्षेत्र में न सिर्फ हरियाली दी बल्कि खुशहाली भी। इस हद तक बमेती द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। अक्टूबर 2021 के ढलते सूरज की गर्मी के साथ आलू का यह प्रसंग प्रसांगिक है जब श्री राजेंद्र मंडल जी ने बीज उपचार आनेवाले नवंबर के लिए प्रारंभ कर दिया है और भूटान से 23 रुपैया किलो की दर से Yusi Kaap और हॉलैंड वाला Desiree लाल आलू के बीज खरीद कर घर ला चुके हैं जिसकी बुवाई को प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है।
मैं दोनो किसानों से जुड़े इस आलू यात्रा प्रसंग को इन्ही को समर्पित करता हूं और आशा करता हूं की यह संस्मरण किसानों के बीच एक उत्साह पैदा करेगा जो इस क्षेत्र में क्रांति के सूत्रपात की ठोस नीव रख सकेगा। आप दोनो को जानकारी साझा करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया एवं दिल से धन्यवाद।
जय हिंद । जय बिहार।




Comments
Post a Comment